- एक ब्यूटी पार्लर चलाता तो बाकी चार थे कार चालक
- अभी भी दो युवक हैं लापता, पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। कार सहित खो नदी में गिरे पांचों युवकों में से इसरार गुरुग्राम में ब्यूटी पार्लर चलाता था। जबकि बाकी चारों कार चालक थे। इसरार ईद पर अपने घर भनेड़ा आया था। इसरार के मरने की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पांचों दोस्त घूमने लैंसडॉन जा रहे थे। दुगड्डा पुलिस ने इन्हें वापस भेज दिया था। ये जब अपने घर वापस आ रहे थे तो लाल पुल के पास पहाड़ी गिरने से सड़क पर कीचड़ में कार अनियंत्रित हो कर खो नदी में गिर गई। पुलिस और एनडीआरएफ ने रात्रि में साहिल निवासी मेमन को रेस्क्यू कर नदी से निकाल लिया था। इसरार निवासी ग्राम भनेड़ा का शव नदी में मिल गया। सिद्ध बली मंदिर के पीछे नदी में पड़ी कार को निकलने का प्रयास जारी हैं। लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण नदी से कार नहीं निकल नहीं रही। लापता दोनों युवकों की तलाश जारी है।