फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी के तटीय गांव में खेतों में जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा नदी के तटीय गांव में खेतों में जल भराव
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार वर्षा और शुक्रवार सुबह से शाम तक हुई झमाझम वर्षा से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी का पानी खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। धान व गन्ने के खेतों में तो दो-दो फीट तक भरा पानी किसानों को परेशान कर रहा है। गांव मिर्जालीपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह का कहना है कि अभी सप्ताह भर पूर्व भी अधिक वर्षा के कारण रामगंगा का पानी ग्रामीणों के घरों तक में भर गया था। जबकि खेतों से तो पानी उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। गांव मुकरपुरी निवासी मास्टर जयप्रकाश सिंह, हरिशंकर, बलराम सैनी, खेम सिंह सैनी, मोहनलाल आदि का कहना है कि खादर क्षेत्र में गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें