फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से रोष

विज्ञापन
कालागढ़ में बांध परियोजना के कार्यालय के बाहर एकत्र नागरिक। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से रोष
विज्ञापन

बिजनौर, कालागढ़। पुराना कालागढ़ व केंद्रीय कालोनी में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति न मिलने से नागरिकों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने बांध परियोजना कार्यालय में जाकर अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्रीय कालोनी व पुराना कालागढ़ में एक सप्ताह से ठप चल रही पेयजल आपूर्ति के खिलाफ नागरिकों में रोष फैल गया। बुधवार को बड़ी संख्या में नागरिक रामगंगा बांध परियोजना के कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता राजीव कपिल शर्मा से मिले। कालूराम, अनिल राजौरा, इस्लामनगर के प्रधान पति विनोद काला, विनोद धारियावाल, अवधेश, राजकुमार आदि ने पेयजल आपूर्ति न मिलने पर रोष जताया, साथ ही पेयजल आपूर्ति अतिशीघ्र दिलाने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। सहायक अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि ईई ने शीघ्र ही पेयजल की आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें