जलीलपुर में स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर पानी से निकलकर जाते राहगीर स्रोत संवाद
जलीलपुर। बृहस्पतिवार को स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रास्तों पर फिर से पानी बह रहा है। बरसात के इस मौसम में चौथी बार पानी आया है। रास्तों पर पानी होने के बावजूद आवागमन बंद नहीं है।
करीब दस दिन बाद गांव रायपुर खादर व मीरापुर सीकरी के रास्तों पर फिर से पानी बहने लगा है। बुधवार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पानी आना शुरू हुआ था, जो बृहस्पतिवार को स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर पांडवनगर पुलिस चौकी और गांव नारनौर के बीच बहने लगा। गांववासियों के अनुसार रास्तों पर एक फीट तक पानी बह रहा है। आवागमन बंद नहीं है। गांव रायपुर खादर के मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, मीरापुर सीकरी के स्वर्ण सिंह, गुरविंदर सिंह आदि ने बताया खेतों में पहले का आया हुआ पानी सूखने से पहले ही फिर से पानी आ जाता है।
जलीलपुर में स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर पानी से निकलकर जाते राहगीर स्रोत संवाद