फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी गांव में घुसा बरसाती नदियों का पानी

Sat, 28 Jul 2018 12:14 AM IST
बिजनाैर/अमर उजाला/ब्यूराे
विज्ञापन
बिजनौर के गांव ब्रह्मपुरी में पहुंचा गंगा का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेगावाला/बिजनौर में पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा और मालन का जलस्तर बढ़ गया है। दोनों नदियों का पानी गांव ब्रह्मपुरी में घुस गया है। गांव ब्रह्मपुरी में बाढ़ के हालात है। गांव में तीन फीट तक पानी भर गया है। गांव ब्रह्मपुरी और रावली को जोड़ने वाले पुल पर भी तीन फीट तक पानी चल रहा है। इस पुल पर नाव चल रही है। नाव से ही पुल को पार किया जा रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांव वालों में दहशत है। 
विज्ञापन

गांव ब्रह्मपुरी गंगा व मालन नदी के तट किनारे बसा है। गांव के पास दोनों नदियां मिलती है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से दोनों नदियां बृहस्पतिवार रात उफननी शुरू हो गईं। बृहस्पतिवार आधी रात गांव ब्रह्मपुरी में दोनों नदियों का पानी घुस गया। आधी रात को गांव में पानी भरने से खलबली मच गई। गांव वालों ने रात मकानों की छत पर किसी तरह काटी। गांव वालों ने अपना जरूरी सामान रात में ही पानी से बचाकर रखा। गांव में तीन-तीन फीट तक पानी भरा है। गांव रावली व ब्रह्मपुरी को जोड़ने वाले पुल पर भी मालन नदी का पानी तीन फीट तक बह रहा है। पुल पार करने के लिए गांव वालों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सुरक्षा को देखते हुए गांव की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। गांव वालों का कहना है कि अभी पहाड़ों पर व जिले में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। ज्यादा बारिश होगी तो दोनों नदियों का जलस्तर और बढ़ेगा तथा गांव में ज्यादा पानी आ जाएगा। शाम होते होते गांव में पानी उतरने लगा था। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। बाढ़ से बचाव के लिए गांव में पहले ही बाढ़ राहत चौकी बना दी गई है।

दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना 
बिजनौर में पिछले कुछ दिनों से आसपास के जिलों में काफी बारिश हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से जिले में कई नदियां उफान पर हैं। इन नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। लेकिन जिलेवासी अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। करीब चार दिन से बादल छाए हुुए हैं और सूरज नहीं निकला, लेकिन बारिश के नाम पर केवल बूंदाबांदी हो रही है। पिछले दो दिन में बूंदाबांदी हो चुकी है, लेकिन फिर भी अभी तक दो दिन में केवल 13 एमएम बारिश ही हुई है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा का कहना है कि एक-दो दिन में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें