चांदपुर में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बारिश के बाद हुए जल भराव में परेशानी उठाकर निकलते लोग।
- फोटो : BIJNOR
नालों की सफाई के बाद भी हुआ जल भराव
चांदपुर। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर चांदपुर में सड़क किनारे बने नालों की सफाई हो जाने के बाद भी लोगों को जल भराव से राहत नहीं मिली है। सड़क पर भरे पानी से बड़े वाहन के साथ ही छोटे वाहन चालकों को भी पानी से निकलकर जाना पड़ा। बारिश में कफील नर्सिंग होम से एलआईसी ऑफिस तक की सड़क पर जल भराव हो जाता है। एसडीएम व नगरपालिका परिषद प्रशासक कुंवर वीके मौर्य ने सड़क पर जल भराव को दूर करने के लिए सड़क किनारे बने नालों की सफाई अपनी देखरेख में कराई थी। लेकिन जल भराव की समस्या खत्म नहीं हुई। लोगों का कहना है कि नाले सड़क से ऊंचे हैं, इसलिए पानी की निकासी नहीं हो पाती है। रविवार रात से हो रही बारिश से हाईवे पर हुए जल भराव से वाहनों, सड़क के दोनों ओर दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है।