फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षेत्रवासी परेशान

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद की अजमल खां रोड पर पानी में डूबी कार।
विज्ञापन
- कछियाना बस्ती में पहुंचा नदी का पानी, फसल जलमग्न
विज्ञापन

फोटो - 25एनजेडबी04ए से 04डी तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। वर्षा से मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से कछियाना और खैरूल्लापुर बस्ती में हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र में सब्जी की फसल डूब गई और पशुशालाओं में भी पानी भर गया।
नगर की आबादी से जुड़े कछियाना और खैरूल्लापुर क्षेत्र में मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। बारिश से मालन नदी के आसपास सब्जी की फसल पानी में डूबने से किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। कछियाना और खैरूल्लापुर की ओर नदी का रुख होने और जलस्तर बढ़ने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। एसडीएम विजय वर्धन तोमर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और राजस्व कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। भाजपा नेता आरएस निराला ने बताया कि मालन नदी हर वर्ष क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालय और कॉलोनियों में भरा पानी
वर्षा से सरकारी कार्यालयों और कॉलोनियों में पानी भर गया। आकाशवाणी स्टूडियो परिसर, आकाशवाणी कॉलोनी, लोनिवि कार्यालय और गेस्ट हाउस, आदर्श नगर बिजली घर, तहसील कॉलोनी सहित कई कॉलोनियां घंटों जलमग्न रहीं। साहू जैन कॉलेज की दीवार गिर गई। कासमियां इंटर कॉलेज के निकट कब्रिस्तान की काफी लंबी दीवार वर्षा के बीच जमींदोज हो गई।
विज्ञापन

सात घंटे में बरसा 247 मिमी पानी
नगर में सात घंटे के भीतर 247 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। रविवार को प्रात: पांच बजे से अपराह्न 12 बजे तक वर्षा से जन-जीवन प्रभावित रहा। राजकीय इंटर कॉलेज मौसम वेद्यशाला के प्रभारी शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पिछले दस वर्षों में रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 247 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें