फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी वाहनों का आवागमन ठप

विज्ञापन
नजीबाबाद की कोटावाली नदी के उफान से पानी में समाया रपटा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी वाहनों का आवागमन ठप
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से हरिद्वार मार्ग स्थित कोटावाली रपटे से भारी वाहनों का आवागमन तीन घंटे ठप रहा। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा से कोटावाली और मालन नदी का जलस्तर अक्सर बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के अचानक कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया। हरिद्वार मार्ग स्थित कोटावाली नदी के पुल मार्ग में वर्ष 2018 तकनीकी खराबी आने के बाद से पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। भारी वाहन पुल के निकट रपटा मार्ग से होकर गुजरते हैं। कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से रपटा मार्ग पर एक से दो फीट पानी बहने लगा। मंडावली पुलिस ने तत्काल कोटावाली रपटा मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन मंगलवार को प्रात: आठ बजे रोक दिया। प्रात: 11 बजे जलस्तर कम होने के बाद रपटा मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान तीन घंटे तक भारी वाहनों का आवागमन भागूवाला-चंदक हैड पूर्वी गंगा नहर मार्ग से जारी रहा जबकि कुछ भारी वाहन रपटा मार्ग से पानी कम होने की प्रतीक्षा में खडे़ रहे।

नजीबाबाद की कोटावाली नदी पुल रपटे से पानी उतरने की प्रतीक्षा करते वाहन।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें