फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ा गंगा का जल स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बढ़ा गंगा का जल स्तर
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बाद गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। सोमवार शाम तक गंगा का जल स्तर बढ़कर 82 हजार 600 क्यूसेक हो गया। रात में जल स्तर और बढ़ने की उम्मीद है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से तटीय गांव के लोगों को फिर से चिंता सताने लगी है। प्रशासन भी गंगा के जलस्तर को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन

पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश के बाद गंगा में जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह गंगा में 47 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था, जो शाम को बढ़कर 82 हजार 600 क्यूसेक हो गया। रात में गंगा का जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। गंगा के तटीय गांवों के लोग गंगा का पानी देखकर घबराए हुए हैं। मंडावर क्षेत्र के गांव कुंदनपुर, सीमली, मीरापुर, कोहरपुर, राजारामपुर, डैबलगढ़, रावली व ब्रह्मपुरी समेत कई गांवों की ओर गंगा का पानी बढ़ रहा है। ये देख गांव के लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। कई जगह गंगा ने कटान करना भी शुरू कर दिया है। तटीय गांव के लोग गंगा में पानी बढ़ता देख फिर से चौकस हो गए हैं। कई लोगों ने बाढ़ के डर से अपना सामान फिर से समेटना भी शुरू कर दिया है। प्रशासन की भी गंगा के जल स्तर पर पूरी नजर है। मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष कुमार के मुताबिक गंगा में सोमवार शाम चार बजे तक 82 हजार 600 क्यूसेक पानी चल रहा है। रात में पानी के और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें