फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की वजह से नहीं पहुंचे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में भरा पानी, नहीं आ रहे प्रेक्टिस के लिए खिलाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। रात भर रुक रुक कर हुई बारिश से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह भी हल्की बूंदाबांदी होने से खिलाड़ी स्टेडियम नहीं पहुंच पाए। खराब मौसम और ठंड के चलते भी सुबह कम ही खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम से ही बारिश जारी थी। रात भर रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश और बादलों ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। रात में हुई बारिश से स्टेडियम के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। खो-खो, वालीबाल तथा एथलेटिक्स रनवे पर कई जगह पानी भर गया है। सुबह भी हल्की बूंदाबांदी होने से खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए स्टेडियम नहीं पहुंच पाए। सर्दियों में धूप कम निकलने से मैदान में भरे पानी को सूखने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। पानी सूखने के बाद फिसलन भी खेल में बाधा बन सकती है। वहीं ठंड बढ़ने से भी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर असर पड़ रहा है। सुबह ठंड के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले खिलाड़ी सामान्य दिनों की तुलना में कम आ रहे हैं। दिसंबर 2019 तक खेल कार्यालय में सभी खेलों के कुल 470 खिलाड़ी पंजीकृत थे। सुबह की अपेक्षा शाम की पाली में खिलाड़ियों की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें