फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजलीघर में भरा पानी, 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12एनजेडबी06आर
विज्ञापन

भागूवाला। क्षेत्र के बिजली घर में जलभराव होने से कई गांवों में 48 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को घर में दीये और मोमबत्ती जलाकर बरसात की रातें काटनी पड़ रही हैं। क्षेत्र में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर बारिश होने से जन जीवन प्रभावित है। बारिश के पानी से भागूवाला बिजलीघर में सोमवार रात से जलभराव है। जिस कारण बिजली घर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। पशु चिकित्सालय में भी भारी जलभराव है। बिजली घर के जेई राजेश कुमार का कहना है कि जल निकासी करा दी गई है। बिजली आपूर्ति जल्द ही सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें