- अस्पताल में सिर्फ मेडिकोलीगल और दुर्घटना ग्रसित मरीजों के हो रहे एक्स-रे
- अस्पताल में स्पिलंट सहित कई चीजें की चल रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में बजट के अभाव में धीरे-धीरे जन सुविधाएं घट रही हैं। अब अस्पताल में स्पिलंट खत्म हो गया है। जिसकी वजह से दुर्घटना ग्रस्त मरीजों की हड्डी जोड़ने में दिक्कत आ रही है।
जिला अस्पताल को अप्रैल माह में मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध कर दिया गया है। जिसके बाद से अस्पताल में जनसुविधाएं घटने लगी हैं। जो चीज खत्म हो रही है, 15 दिन से पहले नहीं आ रही है। जिसकी वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं। अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की किल्लत चल रही है। जिसकी वजह से गंभीर दुर्घटना और मेडिकोलीगल मरीजों का ही एक्स-रे किया जा रहा है। हेपेटाइटिस बी और सी के जांच कार्ड खत्म हो गए हैं। जिससे मरीजों की हेपेटाइटिस की जांच नहीं हो पा रही है। वहीं स्पिलंट (लकड़ी की खप्पच) खत्म हुए भी करीब एक सप्ताह हो गया है। इसका उपयोग हड्डी जोड़ने में सपोर्ट के लिए किया जाता है। अगर कोई मरीज आता है तो उससे स्पिलंट बाहर से मंगाकर लगाई जा रही है।
वर्जन::
अस्पताल में स्पिलंट खत्म हो गए हैं। इसकी खरीदारी के लिए कह दिया गया है। हेपेटाइटिस बी और सी के जांच कार्ड जो खत्म हुए हैं। उनका ऑर्डर कर दिया गया है। अस्पताल में धीरे-धीरे सब चीजों की व्यवस्था की जा रही है - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक