भागूवाला/नांगलसोती। बारिश का पानी भागूवाला बिजलीघर में भर गया। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार रात से ठप रही। एसडीओ मलखान सिंह ने बताया कि बारिश से बिजली घर में जलभराव है, लेकिन बरकातपुर से आने वाले उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। टीम को समाधान के लिए लगाया गया है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी। उधर, बारिश के कारण सौफतपुर बिजली घर की उच्च क्षमता की लाइन में शुक्रवार रात्रि ब्रेकडाउन हो गया। इससे बिजली घर के लालपुर मान व नांगल टाउन फीडर से जुड़े हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला, लालपुर मान, महमसापुर, सौफतपुर, शहजादपुर, नांगलसोती, जीतपुर, खानपुर गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि लाइनों में हुए ब्रेकडाउन को सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।