फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नदियों में आया उफान, अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पहाड़ और मैदानी इलाकों में मानसून की पहली बरसात से गंगा और सहायक नदियों में उफान आ गया। बिजनौर बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 1.40 मीटर दूर रह गया है। लोगों को गंगा से दूर रहने की सलाह पुलिस की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बिजनौर बैराज पर सुबह आठ बजे जलस्तर 218.80 मीटर दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक बादल बरसे तो गंगा के जलस्तर में इजाफा हो गया। शाम को पांच बजे बिजनौर गंगा बैराज पर जलस्तर 219.60 मीटर पहुंच गया। उधर सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज से गंगा में 26226 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा था जबकि शाम को डिस्चार्ज का आंकड़ा एक लाख 16 हजार क्यूसेक जा पहुंचा।
उधर सुबह के वक्त हरिद्वार से गंगा में 41682 क्यूसेक और शाम को 87 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बता दें कि बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर पर है। अब जलस्तर के 219.60 मीटर पहुंचने से जलस्तर खतरे के निशान से महज 1.40 मीटर दूर रह गया है। गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ तो मध्य गंगा नहर फेज वन में भी करीब सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को जमकर बादल बरसे और सुबह से लेकर शाम तक बारिश होती रही। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ पर भी बारिश हो रही है। ऐसे में गंगा की सहायक नदी कोटावाली, मालन, रवासन आदि में भी उफान है। उधर खो नदी का भी जलस्तर बढ़ा है। खो नदी की सहायक नदियों में भी काफी पानी आया। बरसाती नदियों में भी शनिवार को पानी आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें