फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माइनर में नहीं आया पानी, सिंचाई से वंचित रहे किसान

Mon, 10 Mar 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली में सूखा पड़ा दहिरपुर-काटपुर माइनर। (संवाद)
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली। दहिरपुर-काटपुर नहर शाखा में पानी नहीं आने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन


मंडावली क्षेत्र की सभी नहर शाखाओं में तीन दिन से लगातार पानी चल रहा है। क्षेत्रीय किसान अपनी फसलों की सिंचाई करने में लगे हैं। गन्ना बुवाई के लिए खेतों की सिंचाई की जा रही है। दहीरपुर-काटपुर नहर शाखा में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसानों कविंद्र सिंह, संजीव कुमार, सत्येंद्र सिंह, राजवीर सिंह, कोमल सिंह आदि का आरोप है कि दहिरपुर-काटपुर माइनर में पानी टायल तक नहीं पहुंच रहा है, जिससे किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से दहिरपुर-काटपुर माइनर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, पूर्वी गंग नहर हरिद्वार के एसडीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि दहिरपुर के पास पुलिया में पूरा पानी पास नहीं हो रहा है। टायल तक पानी नहीं पहुंच पाता, पूर्वी गंग नहर में पानी आपूर्ति बंद होने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें