फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार का शव झाड़ी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार का शव झाड़ी में मिला
विज्ञापन

नूरपुर। पांच दिन से लापता बैंक्वेट हॉल के चौकीदार की हत्या कर दी गई। चौकीदार का शव बैंक्वेट हॉल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव सेह निवासी रणवीर सिंह (50) हुकूमतपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में चौकीदार था। सात दिसंबर को वह बैंक्वेट हॉल से छुट्टी लेकर चला गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। अगले दिन रणवीर के भाई समरपाल ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को कस्बे की कुछ महिलाएं लकड़ी बीनने हुक़ूमतपुर मार्ग पर गईं थीं। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में रणवीर सिंह का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक के चेहरे पर घाव के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रणवीर सिंह की शादी नहीं हुई थी और वह करीब 30 वर्ष से नूरपुर में ही रहता था। पिछले सात सालों से वह बैंक्वेट हॉल में चौकीदार था। परिजनों ने रणवीर की हत्या कर शव को वहां डालने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रणवीर की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें