फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं तैयार हो पाया कूड़ा निस्तारण संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं तैयार हो पाया कूड़ा निस्तारण संयंत्र
विज्ञापन

धामपुर। तीन साल पहले से कूड़ा निस्तारण संयंत्र के निर्माण को लेकर चल रहा कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। एक साल से मशीनें भी नगर पालिका में रखीं धूल फांक रहीं हैं। अधिकारियों की उदासीनता को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
नगर के दिनेश कुमार, अशरफ सत्यवीर सिंह, लाला लाजपत राय मुखिया, कोमल सिंह, सुखबीर सिंह ने बताया कि पालिका की ओर से तीन साल पहले धामपुर में नहटौर ओवर ब्रिज के निकट कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। लोगोें को लगा कि अब नगर की सड़कों पर कूड़े के ढेर नहीं लगेंगे। लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन संयंत्र अभी तक नहीं बन सका है। जबकि एक साल पहले ही इसे चालू हो जाना चाहिए थ। कूड़ा निस्तारण संयंत्र के लिए आई मशीनें पालिका में एक साल से धूल फांक रही हैं। इस साल भी इसके पूरे होने की उम्मीद नहीं है। लोगों ने अधिकारियों की उदासीनता को लेकर रोष जताया है।
विज्ञापन

दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं अधिकारी : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि वह समय से विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए अधिकारियों पर काफी दबाव बनाए हुए हैं। लेकिन अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं । जिसकी वजह से प्रस्तावित कार्य समय से पूरे नहीं हुए।
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा कार्य : ईओ
पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि संयंत्र का निर्माण कार्य अब जल्द पूरा होगा। मशीनों को शिफ्ट करने के सीडीओ के निर्देशन में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में शामिल अधिकारियों से जल्द मशीनों को शिफ्ट करा चालू कराने का अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें