फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पेयजल व्यवस्था होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल पेयजल व्यवस्था होने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

धामपुर। जिला नगर प्रमुख विजय जैन ने कहा कि धामपुर पालिका में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बस्तियों में पहले से लगे इंडिया मार्का नल खराब हैं या गंदा पानी दे रहे हैं। पालिका की ओर से भी पेयजलापूर्ति प्रदूषित होने से लोग बीमार हो रहे हैं। चेताया यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो छह मार्च से आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में विजय जैन ने कहा वह 22 मार्च को जब धामपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आए थे तो वे नगर की पेयजल व्यवस्था के मामले में उन्हें ज्ञापन देकर अवगत कराना चाहते थे। लेकिन इसकी भनक लगने पर पुलिस ने दिनभर उनको नजरबंद कर दिया। वह सात साल से नंगे पैर रहकर आंदोलन कर रहे हैं। पर पालिका के अधिकारियों को यह सब नहीं दिखाई दे रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवसेना धामपुर में छह मार्च से समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर आंदोलन करेंगी। कहा इसके लिए शिवसेना की ओर से जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। बैठक में संजय सैनी, बिरेंद्र कारीगर, संजय विश्नोई, संयम जैन, अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें