फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालिया ग्लोबल और डीडीपीएस का दबदबा

Sun, 20 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बिजनौर अंतर विद्यालय रोप स्कीपिंग में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला बिजनौर रोप स्कीपिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सचिव विशाल चौहान के निर्देशन में कान्हा रॉयल सेल्यूट में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


11 वर्ष आयु वर्ग में डीडीपीएस बिजनौर के अनुतोराय ने  प्रथम, पारस पब्लिक स्कूल नजीबाबाद के शोएब ने द्वितीय, डीडीपीएस के वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद की लवप्रीत ने प्रथम, पारस पब्लिक स्कूल के एजोरा और सोमा ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग के 14 वर्ष आयु वर्ग में इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद की प्रिंस चौधरी ने प्रथम, विशाल पब्लिक स्कूल नजीबाबाद के सौदागर ने द्वितीय तथा वालिया ग्लोबल एकेडमी नजीबाबाद के निर्भय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में वालिया ग्लोबल एकेडमी की एकशीता ने प्रथम, डीडीपीएस की मानवी व नंदिनी ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में वालिया ग्लोबल  एकेडमी के भोगेंद्र ने प्रथम तथा इसी विद्यालय के लक्ष्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में एसोसिएशन की ओर से गुलजार, शीतल, सुधा, कल्पना, शिक्षा, दिशा, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें