बेहतर शिक्षा के मुद्दे पर किया जाएगा मतदान
बिजनौर। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। अधिवक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मतदान शिक्षा के मुद्दे को लेकर किया जाएगा। साथ ही कहा कि सुरक्षा सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर भी मतदान होगा।
अधिवक्ता राखी शर्मा ने बताया कि इस चुनाव में महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार के साधन, विकास के मुद्दे को लेकर मतदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार कितनी सफल रही है, इसको लेकर भी मतदान होगा।
अधिवक्ता नवदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश की उन्नति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान होगा। क्योंकि जब तक विकास नहीं होगा, तब तक प्रदेश की उन्नती संभव नहीं है।
अधिवक्ता रणवीर त्यागी ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में अपराध के खिलाफ मतदान करेंगे। अपराध में कमी देखने को मिली है। जब अपराध कम होगा तो लोगों की आमदनी बढ़ेगी। जिससे प्रदेश का विकास होगा।
अधिवक्ता सारिक ने बताया कि विकास और शिक्षा को लेकर इस बार मतदान करेंगे। बीते सालों में काफी विकास हुआ है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर हुई है।
अधिवक्ता नृपेंद्र देशवाल ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा जमकर मनमानी की जा रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। सरकारी स्कूलों का स्तर दिनों दिन घट रहा है। जिसकी वजह से प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक के मुद्दे को लेकर इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
अधिवक्ता रणवीर त्यागी।- फोटो : BIJNOR
अधिवक्ता नृपेंद्र देशवाल।- फोटो : BIJNOR
अधिवक्ता राखी शर्मा।- फोटो : BIJNOR
अधिवक्ता सारिक।- फोटो : BIJNOR