- 12 समितियों के लिए निर्विरोध चुने गए सभापति और उपसभापति
फोटो-19एनजेडबी01ए और 02बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सहकारी समिति चुनाव में नजीबाबाद की पुंडरीखुर्द साधन सहकारी समिति पर सहमति न बनने से सभापति और उपसभापति मतदान से चुुने गए। शेष समितियों पर सभापति और उपसभापति संचालकों की सर्वसम्मति से बने। भागूवाला साधन सहकारी समिति के लिए गांवड़ी निवासी बृजराज सिंह एड.सभापति और भागूवाला निवासी मो. आरिफ उपसभापति बने।
विजयपुर साधन सहकारी समिति के विजयपुर निवासी देशराज सभापति और राहतपुर निवासी मो. अशफाक उपसभापति, लालूवाला समिति के लिए राजा रामपुर निवासी अजीमा अख्तर सभापति और औरंगाबाद निवासी सय्यद जुल्फकार सभापति बने। नांगल-जीतपुर-खानपुर समिति के लिए नांगलसोती निवासी गार्विन सभापति और मायापुरी निवासी माया देवी उपसभापति बनीं।
जटपुरा-मुस्सेपुर समिति के लिए जटपुरा बोंडा निवासी सविता देवी सभापति, जटपुरा निवासी इस्लामुद्दीन उपसभापति, जसवंतपुर-अकबरपुर समिति के लिए बड़िया निवासी कुलवंत सिंह सभापति, अकबरपुर चौगांवा निवासी अखिलेश कुमार उपसभापति, सिकरौडा किसान सहकारी समिति के लिए सफियाबाद निवासी शेषपाल सिंह सभापति, सिकरोड़ा निवासी बबली उपसभापति, करमसखेड़ी समिति से कबाड़ीवाला निवासी पंकज कुमार सभापति, बौरेकी निवासी नसीमा बेगम उपसभापति निर्विरोध बनीं।
इनके अतिरिक्त मोटाढाक समिति के मथुरापुर मोर निवासी विजय लक्ष्मी सभापति, बीरुवाला निवासी जरमल सिंह उपसभापति, अहमदपुर सादात समिति के लिए गूढ़ा सराय निवासी हरदीप सिंह सभापति, किशनपुर निवासी सुशील चौहान उपसभापति, मुंगरपुर समिति के लिए ज्वालाचंड़ी निवासी सुशील कुमार सभापति, फतहउल्लापुर निवासी तेजपाल सिंह उपसभापति, मो. अलीपुर द्वारका समिति के लिए लालपुरमान निवासी रणधीर सिंह सभापति, सादुल्लानगर तिसोतरा निवासी मुकेश कुमार उपसभापति निर्विरोध चुने गए।
पूंडरी खुर्द समिति के लिए हुआ मतदान
नांगलसोती। क्षेत्र की एक मात्र साधन सहकारी समिति पूंडरीखुर्द के लिए मतदान द्वारा सभापति और उपसभापति चुने गए। पूंडरीखुर्द निवासी प्यारे सिंह सभापति निर्वाचित चुने गए, जबकि पूंडरीकला निवासी सुषमा उपसभापति निर्वाचित घोषित की गई। संवाद