फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बनना तो आसान है , पर मतदाता सूची से किसी के नाम को काटने की प्रकिया बड़ी जटिल:तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट बनना तो आसान है, काटने की प्रक्रिया जटिल : तहसीलदार
विज्ञापन

धामपुर। तहसीलदार आरसी चौहान ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में वोट बनवाना तो आसान प्रक्रिया है। पर किसी के वोट को कटवाना जटिल है।
तहसीलदार ने बताया कि दो दिन पहले सपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों द्वारा वोट कटवाने के लिए बीएलओ पर दबाव देकर रिपोर्ट लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं का वोट काटे जाने का आरोप लगाकर किया जा रहा धरना प्रदर्शन पूरी तरह से गलत है। वोट को कटवाने की प्रक्रिया जटिल है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कोई किसी का वोट कटवाने को फार्म भर देता है तो फार्म की संबधित बूथ के बीएलओ से सत्यापन रिपोर्ट मांगी जाती है। बीएलओ की रिपोर्ट आने के बाद फिर तहसील से संबंधित मतदाता को नोटिस जारी किया जाता है। संबंधित व्यक्ति द्वारा नोटिस का जवाब आने के ही बाद ही वोट काटने या न काटने की प्रक्रिया शुरू होती है। तहसीलदार ने दावा किया कि अब तक किसी का एक वोट भी नही काटा गया है। वोट बनवाना तो आसान है। वोट बनवाने को तो वही फार्म भरता है जिसे बनवाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें