नहटौर। एचएमआई इंटर कॉलेज में बूथ संख्या एक पिंक बूथ पर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति से कहासुनी होने पर अपना बैलट पेपर फाड़ दिया। जिसके चलते करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एचएमआई इंटर कॉलेज में बूथ नंबर एक पिंक बूथ पर नगर पालिका में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारी सुभाष वोट डालने गया। आरोप है कि सफाई कर्मचारी ने अपना बैलट पेपर लेकर फाड़ दिया। इसी गहमागहमी में मतदान केंद्र पर करीब 15 मिनट तक मतदान बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और मतदान कार्य शुरू कराया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह व्यक्ति पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी है।