फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेहड़- गुलदार की सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने लगाया कैमरा ट्रैप

Thu, 04 May 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। गुलदार ने गांव मच्छमार में एक आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। खेत मिले अवशेष के आधार पर टीम गुलदार को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु रेंजर महेश गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सूचना मिली कि गुलदार ने गांव मच्छमार में एक आवारा कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर टीम गांव मच्छमार में हरकेश सिंह के खेत मे पहुंची, जहां कुत्ते के अवशेष पड़े थे। खेत के समीप कैमरा ट्रैप लगाये जा रहे हैं ताकि बचे मांस को दोबारा खाने के लिए आने पर गुलदार की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि सभी सूचनाओं पर टीम पहुंच रही है। साथ ही कैमरा ट्रैप व पिंजरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही सम्भावित क्षेत्र में रात में गश्त बढ़ा दी गई है। इस मौके पर डिप्टी रेंजर श्याम लाल यादव, वन दरोगा जगत सिंह राणा, प्रेम चन्द्र मौर्या, नईम अली आदि वनकर्मी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें