उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में विश्व हिंदू महासंघ ने के कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म के गीत का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान का पुतला भी फूंका, जिसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू महासंघ ने पठान फिल्म के गीत के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख खान का पुतला फूंका और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ के शुभम ग्रोवर और पंडित अमित कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म से धार्मिक भावनाएं आहत होने पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के भगवा रंग और सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले गीत पर रोक लगाने की मांग की। विश्व हिंदू महासंघ ने निर्माता निर्देशक के साथ फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान शाहरुख खान का पुतला फूंका।तहसील पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में पठान फिल्म के गीत से भगवा रंग का अपमान होने, गीत से सनातन धर्म और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं फेस पहुंचने से भारी रोष की बात कही गई।