फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में वीके इंटर नेशनल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में वीके इंटर नेशनल विजेता
विज्ञापन

नहटौर। वीके इंटर नेशनल स्कूल में बंसल स्पोर्ट्स टैलेंट हंट का फाइनल क्रिकेट मैच वीके इंटर नेशनल क्रिकेट अकादमी ने 177 रन से जीता। बल्लेबाजी करते हुए वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 257 रन बनाए।
विज्ञापन

श्रीयांश शर्मा ने 102, प्रखर अग्रवाल ने 27 रन का योगदान दिया। नौशाद आलम ने दो, आगम जैन ने दो, महताब और जातिनवीर ने एक-एक विकेट लिया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए श्री रघुनाथा की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई। उनकी ओर से जतिन ने 16 और परोपकार ने 20 रन बनाए। मिथप्रीत सिंह ने तीन, आरिज सिद्दीकी ने दो विकेट लिए। वीके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी ने बंसल स्पोर्ट्स टैलेंट हंट का खिताब जीता। मैन ऑफ द सीरीज और बल्लेबाज का खिताब परोपकार सिंह, बेस्ट बॉलर जतिनवीर, बेस्ट फिल्डर प्रखर अग्रवाल, बेस्ट ऑल राउंडर वंश और उभरते हुए खिलाड़ियों का इनाम आगम जैन और आरिज सिद्दीकी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें