फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के विपुल का था शेरकोट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। गांव मिरजापुर के जंगल में शुक्रवार को मिले युवक की शिनाख्त ग्राम रामनगर के विपुल के रूप में हुई है। मृतक अफजलगढ़ थाने के गांव के रामनगर निवासी नत्थू सिंह का 23 वर्षीय विपुल कुमार था। मृतक के परिजनों ने बिजनौर मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। एसओ संजय कुमार पांचाल के अनुसार विपुल के परिजनों ने बताया कि वह आठ जनवरी को दिन के 12 बजे से लापता था। विपुल मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण जगह-जगह घूमता रहता था। आठ जनवरी को जिस दिन बारिश हो रही थी। वह मौका पाकर घर से निकल गया था। उसे परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें