बिजनौर के ग्राम छितावर का छात्र विनय कुमार।
- फोटो : BIJNOR
विनय ने चमकाया छितावर का नाम
बिजनौर। विद्या भारती की ओर से आयोजित सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में गांव छितावर निवासी विनय कुमार ने कक्षा पंचम में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ साथ विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया।
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव छितावर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य संजीव कुमार के अनुसार मेधावी छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को तराशने के लिए विद्या भारती की ओर से प्रांत स्तरीय सरस्वती प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार विद्या भारती के तत्वावधान में 26 और 27 फरवरी को देवाशंकर सरस्वती शिशु मंदिर, किरतपुर में सरस्वती प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ प्रांत के करीब 15 जनपदों के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इस बार सरस्वती शिशु मंदिर छितावर के कक्षा पंचम के छात्र विनय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम छितावर ने इस प्रतियोगता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता में विद्यालय का ही एक छात्र तृतीय स्थान पर रहा था। विनय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।