फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के गांव सील किए

विज्ञापन
नगीना के गांव खुशहालपुर मठेरी में दिशा निर्देश देते एसडीएम और सीओ। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों के गांव सील किए
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि गांव खुशहालपुर मठेरी, रजपुरा व कोटकादर निवासी चार लोग 14 मई को महाराष्ट्र के पुणे से पहुंचे थे। चारों लोगों की नगीना सीएचसी पर जांच कराई गई और गोयल पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन करा दिया गया था। मंगलवार को चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को मुरादाबाद इलाज के लिए भेज दिया गया है। कोटकादर निवासी व्यक्ति पुणे से आने के बाद अपने घर की बजाए अपनी ससुराल हरि सिंह का भोगला चला गया था। इसीलिए गांव कोटकादर की बजाए हरि सिंह भोगला गांव, खुशहालपुर मठेरी व रजपुरा को सील कर दिया गया है। इन चारों मरीजों के संपर्क में आने वाले करीब 30 लोगों को लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय में क्वारंटीन करा दिया गया है। नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कमरुद्दीन नगर के व्यक्ति की अलीगढ़ से रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उस गांव को भी मंगलवार रात्रि में ही सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें