फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्रामीणों को उत्पाद बेचने में शहरों के चक्कर लगाने से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पहल-
विज्ञापन

प्रशासन ने ग्रामीण हट बनाने की प्रक्रिया शुरू की


पहले चरण में चिह्नित 13 गांव में काम शुरू


बिजनौर। ग्रामीणों को अपने उत्पाद बेचने के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शासन ने ग्रामीणों को भागदौड़ से निजात दिलाने के लिए गांवों में ग्रामीण हट बनाने का निर्णय लिया है। सीडीओ ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देशन पर योजना के क्रियान्वयन पर अमल शुरू हो गया है। प्रथम चरण के गांव हट बनाने के लिए चिह्नित हो गए है।


सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार ग्रामीणों को अपने उत्पाद बेचने के लिए शहरों में जाना पड़ता हैं। ग्रामीणों का भागदौड़ में पैसा खर्च होता है। ग्रामीणों को भागदौड़ से बचाने के लिए गांवों में ग्रामीण हट बनेंगी। मंडलायुक्त के निर्देशन में योजना तैयार हो गई है। ग्रामीण हट में ग्रामीणों को लेन-देन की सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों को उत्पाद का सही मूल्य मिलेगा। ग्रामीणों का खर्च कम तथा बचत ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के हट स्थलों का चयन

सीडीओ पूर्ण बोरा के अनुसार ग्रामीण हट सड़कों के किनारे स्थित गांवों में बनेंगे। प्रशासन की टीम सर्वे कर रही है। प्रथम चरण में 10 ग्रामीण हट स्थल का चयन हो गया है। निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्रामीण हट का स्थान ऐसा होगा जहां आसपास के 10-12 गांवों के लोग आसानी से अपने उत्पाद बेचने आ-जा सके। जल्द ही जिले में ग्रामीण हट के स्थल का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें