फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सूखा सोत में बाघ के पग चिह्न दिखने से आबादी की सुरक्षा को खतरा

विज्ञापन
पुराने कालागढ़ में सूखासोत में बाघ के लगे पग चिन्ह
विज्ञापन
फोटोः पुराने कालागढ़ में सूखासोत में बाघ के पग चिन्ह
विज्ञापन




कालागढ़। पुराना कालागढ़ में आबादी के बीच से होकर जा रहे सूखा सोत में बाघ के पग चिह्न नजर आए, इससे सैर करने जाने वालों में सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


पुराना कालागढ़ आबादी के निकट कार्बेट नेशनल पार्क के वनों से निकलकर वन्यजीव विचरण कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने सूखासोत में बाघ के पग चिह्न देखे। पुराना कालागढ़ निवासी आरिफ ने बताया कि पिछले सप्ताह बाघ ने यहां एक बेसहारा पशु को अपना शिकार बनाया था। पुराना कालागढ़ निवासी शमशुद्दीन अंसारी, रिहान अहमद आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि सूखासोत पर गश्ती दल तैनात किया जाए। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट का कहना है कि पुराना कालागढ़ उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में आता है। वहां कर्मचारियों को भेजना संभव नहीं है। सोत में गश्ती दल नियमित गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें