अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में विद्युत ट्रांसफर एक हफ्ते से फुंका पड़ा है। कई बार सही कराने की मांग के बाद भी कोई समाधान न होने से आक्रोशित ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे और ट्रांसफर सही कराने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीण दो घंटे तक बिजलीघर पर जमे रहे। बताया कि गांव में रामलीला मैदान के समीप 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है, जिस पर क्षमता से अधिक करीब 300 से अधिक कनेक्शन है। इससे आए दिन खराब हो जाता है। इस संबंध में एसडीओ ऋषिकांत ने ग्रामीणों को शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर धर्मपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सुरेश, असलम, टिकेन्द्र, मुस्तकीम, खूब सिंह, दिलशाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।