फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

कादराबाद। रसूलाबाद के गांव वालों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ईंट को वापस भेजकर काम रुकवा दिया।
रसूलाबाद ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांव प्रेमपुरी में करीब 20 लाख की लागत से 1200 मीटर खड़ंजे का निर्माण कार्य जिला पंचायत कोटे से हो रहा है। आरोप है कि निर्माण में घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे आक्रोशित गांव वालों सुरेंद्र सिंह, गुरपेज सिंह, विपिन कुमार, साहेब सिंह, आकाश कुमार, गुलाब सिंह आदि ने विरोध जताकर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों सहित डीएम से सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता की ईंटो का प्रयोग करने की मांग की है। इस संबंध में जिला पंचायत के जेई जितेंद्र कुमार का कहना है की घटिया सामग्री मौके से वापस करा दी गई है। खड़ंजा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें