फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना से न हो एक भी मौत : डीएम

विज्ञापन
नगीना में एक बैंकेट हॉल में कोविड 19 के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अब कोरोना से न हो एक भी मौत : डीएम
विज्ञापन

नगीना। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा अब सभी का यही प्रयास रहना चाहिए की अब कोरोना से किसी और की मौत न हो।
डीएम रमाकांत पांडेय सोमवार को धामपुर रोड स्थित एक बेक्वेंट हाल में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, बाल विकास विभाग व कोविड अभियान में लगे सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक ली। कहा महामारी की समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि सर्विलांस टीम तथा आंगनबाड़ी, आशा व एएनएम के साथ यदि ब्लॉक व तहसील स्तर पर समीक्षा कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए तो सर्विलांस का कार्य और सभी प्रकार के एप्स व होम आइसोलेशन के कार्य में अपेक्षित प्रगति परिलक्षित होगी और स्वास्थ्य कर्मी भी बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे। जिन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है, उनकी पूरी निगरानी रखी जाए। अब कोरोना से किसी और व्यक्ति की मौत न हो।

नगीना में एक बैंकेट हॉल में कोविड 19 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यरकत्रिया?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें