फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राशन डीलर से मशीन छीन ले गए ग्रामीण, पुलिस ने वापस कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया। राशन न देने से नाराज ग्राम मलपुरा के कुछ युवक पैजनिया की राशन डीलर से ई-पोस मशीन छीनकर ले गए। आरोप है कि डीलर के साथ धुक्का-मुक्की भी की गई। राशन डीलर की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर मशीन वापस कराई।
विज्ञापन

रविवार को गांव पैजनिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर राशन डीलर सुनीता देवी द्वारा पैजनिया के उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान ग्राम मलपुरा के लोग भी राशन लेने आ गए। राशन डीलर के अनुसार मलपुरा के ग्रामीणों को राशन वितरण के लिए सोमवार का दिन निर्धारित है।
इसके बावजूद वहां के ग्रामीण तत्काल राशन लेने की जिद पर अड़ गए और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। राशन डीलर का आरोप है कि जब उसने ग्रामीणों से निर्धारित दिन पर राशन लेने की बात कही तो गांव कुछ युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए राशन वितरण में अंगूठा लगाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन छीन ली।
विज्ञापन

इस दौरान राशन तौल रहे युवक ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और मशीन लेकर भाग गए। राशन डीलर की शिकायत पर पैजनिया चौकी पुलिस ने गांव में पहुंचकर एक युवक से मशीन एवं मोबाइल वापस कराया।
उधर, गांव मलपुरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर सुनीता देवी मनमाने तरीके से राशन का वितरण और घटतौली करती हैं। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों और राशन डीलर में कहासुनी का मामला था। विवाद खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें