फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर: 15 फुट लंबा अजगर लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण

Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर के गांव कासमपुर में अजगर को दिखाते ग्रामीण।
विज्ञापन
नहटौर। खेत में काम करते समय किसान के पास करीब 15 फुट लंबा अजगर आ गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे किसान अजगर को पकड़ कर थाने ले आए। थाना प्रभारी ने सर्प मित्र को बुलाकर अजगर को जंगल में छुड़वा दिया। नहटौर क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी लेखराज सैनी तीन दिन पूर्व अपने खेत पर काम कर रहा था। लेखराज का खेत गांगन नदी के पास पड़ता है। खेत में काम करते समय लेखराज के पास करीब 15 फुट लंबा अजगर आ गया। अजगर देख लेखराज ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर एकत्र हुए किसान अजगर को पकड़ कर थाने ले आए। थाना प्रभारी इंचार्ज पंकज तोमर ने बताया कि कुछ ग्रामीण एक अजगर को लेकर थाने आए थे। सर्प मित्र सचिन को बुलाकर अजगर को जंगल में छुड़वा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें