फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग से गंदगी डालने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
सीरवासुचन्द मे कूडिया डालने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मार्ग से गंदगी डालने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

बिजनौर, कासमपुरगढ़ी। गांव सीरवासुचंद में कब्रिस्तान की ओर जाने वाले रास्ते में कूड़े डालने पर लोगों ने हंगामा किया। अब रास्ते में कूड़ा न डालने के ग्राम प्रधान के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सीरबासुचंद में दलित बस्ती के नजदीक कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग पर लोग कूड़े डालते, जिससे राहगीर बदबू के कारण परेशान होते और आवागमन भी बाधित होता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में असंतोष जताते हुए प्रदर्शन किया और रास्ते को पूरी तरह से साफ कराने की मांग की। कहा कि यदि ग्राम सभा की ओर से पहल नहीं की जाती है तो वह डीएम से शिकायत करेंगे। कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मो.अशरफ का कहना है कि लोगों से कई बार कहने के बाद भी गंदगी वहीं डालते हैं। ग्राम प्रधान शकीला रईस के गंदगी न डालने देने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन में भूरे अंसारी, वशीक अलवी, इरशाद, मो. अली, ताहिर अलवी, इस्लाम अलवी, हनीफ, मुंशी, मो. अशरफ, मो. असलम, मो. साजिद, मो. गुलफाम, इदरीश मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें