फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम को रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवाया
विज्ञापन

नहटौर। गांव बैरमनगर में धामपुर मार्ग पर पंचायत घर के पास पड़ी भूमि पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन कराने पहुंची थी। उक्त भूमि पर दुकान बनाने के लिए नींव की खोदाई का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

नहटौर धामपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत बैरमनगर में ग्राम समाज की भूमि पर पंचायत घर का निर्माण चल रहा हैं। उसके बराबर में करीब 170 गज भूमि पड़ी हुई हैं। बताया जाता हैं कि करीब 25 वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा उक्त भूमि के दो लोगों को पट्टे आवंटित कर दिए गए थे। पंचायत में दूसरा ग्राम प्रधान बनने पर एक वाद न्यायालय में दायर किया था, जिसमें पट्टे गलत तरीके से करना बताया था। पट्टा धारकों ने उक्त भूमि को बेच दिया। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस मौजूदगी में सीमांकन करने पहुंची। खरीदने वाले लोग सीमांकन के बाद नींव खुदाई के लिए भी पहुंचे तो ग्रामीण महिलाओं सहित मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने उक्त भूमि को ग्राम समाज की बताते हुए काम को रुकवा दिया। राजस्व विभाग व पुलिस ने दोनों पक्षों से अपने अपने कागज दिखाने को कहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्थाओं कायम रखने के निर्देश देते हुए फिलहाल काम को रुकवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें