फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरौली के रोजगार सेवक के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बूढ़नपुर स्योहारा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर आशा उर्फ हरौली के ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया और मामले की जांच किसी उच्चाधिकारी से कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम धामपुर और बीडीओ बूढ़नपुर से शिकायत करने पर भी क्रोइ र्कारवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बुधवार को अकबरपुर आशा उर्फ हरौली के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि रोजगार सेवक अंजू कुमारी अपनी मर्जी से अपने चहेतों को ही ग्राम पंचायत में रोजगार देती हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने 14 सितंबर को एसडीएम धामपुर से शिकायत की थी। बीडीओ स्योहारा को भी प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया जा चुका है। आरोप है कि अब तक जो भी प्रार्थना पत्र दिए गए हैं, वे सभी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय बिजनौर में गुम हो गए हैं। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो कहा गया कि उन्हें घर बैठे ही मजदूरी मिलेगी। आरोप है कि अफसर भी इस मामले में कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों डीएम से मामले की गहनता से जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मेहर सिंह, मनोज कुमार, सुखवीर सिंह, अभिषेक सूर्यवंशी, बाबू सिंह, तेजपाल सिंह, रामचरन सिंह, मोहम्मद इमरान, अंकित कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें