फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव साहबपुरा उमराव का मुख्य मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी

विज्ञापन
मंडावली के गांव साहबपुरा उमराव में संपर्क मार्ग पर जलभराव - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मंडावली। गांव साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना है। ग्रामीण मार्ग पर 70 मीटर तक फैले कीचड़ से आवाजाही करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सीसी मार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमला देवी, प्रकाशो, शबाना, लक्ष्मी, राजेंद्र सिंह, नदीम, कय्यूम, असलम का कहना है कि गांव साहबपुरा उमराव के मुख्य मार्ग पर करीब 18 वर्ष पूर्व खड़ंजा लगवाया गया था, लेकिन पानी की निकासी के लिए दोनों ओर नालियां नहीं बनवाई गई। जिस कारण गांव के घरों का गंदा पानी और बारिश का पानी रास्ते पर जमा होता है। खड़ंजा लगाने के बाद से आज तक मार्ग पर कोई कार्य नहीं हुआ है, जिससे मार्ग बदहाल हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों ने अब इस मार्ग से आवाजाही बंद कर दी है, लेकिन जिस मार्ग से ग्रामीणों की आवाजाही होती है, उस मार्ग पर भी पिछले एक साल से जलभराव की समस्या है। गांव के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से मार्ग पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान इमराना का कहना है कि इस संबंध में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है, जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
क्या कहते हैं ग्रामीण
गांव की महिला लक्ष्मी देवी का कहना है कि ग्रामीण वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। निस्तारण के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट चुके है, लेकिन आज भी समस्या जस की तस है। महिला वरीशा ने कहा कि सपा विधायक तसलीम अहमद ने गत वर्ष के गांव के दौरे पर ग्रामीणों को गांव में सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें