फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल मार्ग से गुजरते को मजबूर हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल मार्ग से गुजरते को मजबूर हैं ग्रामीण
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मोटा महादेव-भागूवाला खस्ताहाल बाईपास मार्ग ओवरलोड वाहनों के आवागमन से खस्ताहाल है। मार्ग पर गड्ढे और धूलयुक्त वातावरण में कई गांव के लोग जोखिम भरे आवागमन के लिए विवश हैं।
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग से जुड़ा मोटा महादेव-भागूवाला बाइपास मार्ग गड्ढों में तब्दील है। बाइपास मार्ग से जटपुरा बौंडा, प्रेमपुरी, रहमापुर, नियामतपुर, मोहनपुर, गांवड़ी, टांडारतन, नारायणपुर, गूढ़ा सहित कई गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। बाईपास मार्ग से क्षेत्रीय स्टोन क्रेशरों पर आने वाले ओवरलोड खनन वाहनों और हरिद्वार की और शॉर्टकट से गुजरने वाले वाहनों के रात-दिन आवागमन से संपर्क मार्ग बदहाल है। गांव नियामतपुर निवासी नरेंद्र सिंह का आरोप है कि करीब एक वर्ष से मार्ग बदहाल है कई दुर्घटनाएं हो चुकीं हैं। लोनिवि ने मार्ग ठीक कराने की सुध नहीं ली। गांव जटपुरा बौंडा निवासी सपा नेता मोहम्मद अली का कहना है कि जटपुर बौंडा क्षेत्र से लगभग ढाई किलोमीटर खस्ताहाल बाईपास मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने का लोनिवि ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन पुरा नही किया। गांव गूढ़ा निवासी तेजपाल सिंह का कहना है कि मार्ग के गड्ढों और वाहनों से धूल उड़ने से आय दिन दुपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों राजपाल सिंह, राजवीर सिंह, मुन्नू सिंह, कलवा सिंह, जयपाल सिंह, मो. शाहिद, फकीरा ने खनन के ओवरलोड वाहनों से मार्ग को हर वर्ष क्षति पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई करोड़ की लागत से बना था बाईपास मार्ग
नजीबाबाद। लोनिवि के जेई सतीश कुमार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व ढाई करोड़ रुपये की लागत से सात किलोमीटर बाईपास मार्ग निर्माण कराया गया था। ओवरलोड वाहनों के कारण मार्ग को क्षति पहुंची है। मार्ग की मरम्मत के लिए इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग बनवाया जाएगा। उन्होंने ढाई किलोमीटर मार्ग को जल्द गड्ढा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें