फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का सम्मेलन, समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
बिजनौर में राणा बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के सम्मेलन में मंचासीन - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों का सम्मेलन, समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों की समस्या पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह एवं संचालन डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी नेे कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्या का उनके स्तर से समाधान कराया जाएगा।
बुधवार को राणा बैक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गोपीनाथ गिरी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों के सम्मेलन में मनरेगा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार ग्राम प्रधानों को दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने कहा कि बरात घर, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, एएनएम सेंटर आदि का कार्य ग्राम पंचायत ही कराए। कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए जागरूक रहें। अगर उन्हें पंचायत अधिकारी या कर्मचारी से कोई परेशानी है तो तुरंत अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीपीआरओ सतीश कुमार ने ग्राम प्रधानों से पंचायत की किसी भी समस्या को बताने पर हल करने का आश्वासन दिया। किरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा कि संगठन हर हाल में रहना चाहिए। डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज एसके सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने संगठन की मासिक बैठक कर समस्याओं को चिह्नित करें। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधान अपनी पंचायत में अधिक काम करने में विश्वास रखता है। इस मौके पर गणेश ठाकुर, डॉ. महाराज सिंह, प्रभा चौधरी, राहुल सिंह, कामेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें