फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 39 चालों में मुकाबले को जीतने में कामयाब रहे विक्रमादित्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक कॉलेज में चल रही ओपन अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ी तीनों राउंड जीतकर चल रहे आगे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विवेक कॉलेज में ओपन अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता चल रही है। शुक्रवार को प्रतियोगिता में गोपाल कृष्ण महेश्वरी, रवीश चौधरी, विक्रमादित्य कुलकर्णी ने लगातार तीन जीत दर्ज की है। विक्रमादित्य 39 चालों के बाद मुकाबले को जीतने में कामयाब रहे।

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग शतरंज स्पर्धा ओपन में तीन राउंड हो चुके हैं। तीसरे राउंड के बाद कुल 20 खिलाड़ी अपने तीनों मैच जीतकर खिताब की दौड़ में चल रहे हैं। प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 240 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। महाराष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मास्टर विक्रमादित्य कुलकर्णी ने तीसरे राउंड में हरियाणा के यश दहिया को ओपनिंग में पराजित किया। इससे पहले विक्रमादित्य ने पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के अंकित राज और दूसरे राउंड में दिल्ली के उत्कृष्ट सिंह पर आसान जीत दर्ज की थी। तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय मास्टर बालासुब्रमण्यम रामनाथन ने भी दिल्ली के श्रेय राजेंद्र को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से फिलहाल गोपाल कृष्ण माहेश्वरी, मनीष पाल, आभाष कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद समीद, प्रभिंद्र मनी वर्मा, आशु वर्मा, स्पर्श यादव, आयुष सक्सेना, अयान त्रिखा, निखिल चोपड़ा और रविश चौधरी भी तीन अंक बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा विश्व स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का डीजीटी के माध्यम से शीर्ष 10 बोर्ड पर लाइव मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें