फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: होली पर शराब तस्करी की आशंका से सीमा पर चौकसी

Fri, 03 Mar 2023 09:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
त्तराखंड सीमा पर बसों की जांच करती आबकारी विभाग की टीम।
विज्ञापन
- उत्तराखंड की सीमा पर भागूवाला में की गई वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन

- शराब की दुकानों के स्टॉक का भी किया निरीक्षण
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। होली पर शराब की खपत बेहद ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में तस्करी की आशंका से ही प्रदेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग करते हुए वाहनों की तलाशी ली गई, रोडवेज बसों में भी यात्रियों का सामान खंगाला। वहीं जिले में शराब की दुकानों का स्टॉक भी देखा गया है।
शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चन्द वर्मा की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक सविता यादव ने टीम के संग उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की। उत्तराखंड की ओर से आने वाली बसों, कार और मालवाहक वाहनों को रोक कर चेक किया गया। खासकर ऐसे ट्रकों और वाहनों पर विशेष नजर रही, जिनमें सामान को ढक कर लाया जा रहा था। बसों में यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। इसके साथ ही बॉर्डर के आस पास वाली दस से 12 दुकानों की चेकिंग की। इनके स्टॉक को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित मात्रा में ही एक व्यक्ति को शराब देने के लिए निर्देश दिए गए। कहा गया कि एक व्यक्ति को निर्धारित मात्रा से ज्यादा शराब बेचने से तस्करी की आशंका बढ़ जाएगी। उधर बिजनौर शहर में मॉडल शॉप और शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। उधर कच्ची शराब को लेकर भी खादर इलाकों में निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें