फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बैराज पर हुई भव्य आरती, दीपावली जैसा रहा नजारा

विज्ञापन
बिजनौर में बैराज पर जलाए गए दीपक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा बैराज पर हुई भव्य आरती, दीपावली जैसा रहा नजारा
विज्ञापन

बिजनौर। अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन पर गंगा बैराज पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। पूरे बैराज घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। गंगा बैराज पर दीपावली जैसा नजारा रहा। जय श्रीराम व हर हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। सोसल डिस्टेंसिंग के तहत आरती हुई।
विज्ञापन

नमामि गंगे गंगा विचार मंज के जिला संयोजक सौरभ सिंघल की ओर से राम जन्म भूमि पूजन पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। 21 हजार दीपक जलाने की घोषणा की गई थी। प्रशासन ने 21 हजार दीपक जलाने से मना कर दिया गया। कहा गया कि परंपरागत तरीके से आरती का आयोजन किया जाए। धर्म प्रेमियों ने पूरे गंगा बैराज घाट पर दीये जलाए। झालरों से पूरे घाट को सजाया गया। करीब 11 हजार दीपक जलाए गए। रोशनी से पूरा गंगा बैराज घाट जगमगाता रहा। गंगा बैराज पर दीपावली जैसा नजारा था। तमाम लोग गंगा बैराज पर दीयेे व झालरों की रोशनी को देखने पहुुंचे। उसके बाद गंगा बैराज पर आरती का आयोजन किया गया। पंडित अभिषेक शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ सबसे पहले भगवान राम व मां गंगा की आरती कराई। आरती में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। इस दौरान समाज सेवी विकास सेतिया के जन्म दिन पर गंगा घाट पर पूजन के साथ केक काटकर उनका जन्म दिन भी बनाया गया। आरती के पहले व बाद में जय श्री राम, हर हर गंगे के जयकारे गंगा घाट पर गूंजते रहे। इस मौके पर सौरभ सिंघल के अलावा आरएसएस के नेता मयंक मयूर, पंडित ललित शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी, हर्ष टांक, भरत गर्ग, केडी देशवाल, विदित चौधरी अमर हरि गुप्ता, मयंक सिंघल, जितेंद्र समेत बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें