फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से शुरू हुई विदुरकुटी से बिजनौर बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर से शुरू हुई विदुरकुटी से बिजनौर बस सेवा
विज्ञापन

गंज दारानगर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर डिपो की ओर से एक बार फिर से विदुर की कुटी तक बस सेवा शुरू कर दी गई।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह और बिजनौर डिपो के एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से यात्रियों को बस में बैठाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह बस यात्रियों को विदुर कुटी आश्रम तक छोड़ेगी। बस में सवार यात्री विदुर कुटी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने विदुरकुटी से हरिद्वार तक सीधे बस सेवा शुरू करने की मांग की, जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें शुरू करने का भरोसा दिलाया। एआरएम ने बताया कि यह बस सुबह आठ बजे से विदुर कुटी से सीधे बिजनौर जाएगी। विदुर कुटी से बिजनौर का किराया नौ रुपये निर्धारित किया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, एआरएम विनोद कुमार मौर्य, बस स्टेशन इंचार्ज अरविंद शर्मा, टीआई यशपाल सिंह, ग्राम प्रधान के पति जाकिर अहमद, ठेकेदार चंद्रवीर सिंह, विदुर कुटी अस्पताल के डा. रामअवतार शर्मा, मिल्की चौधरी गणेश, अन्नू चौधरी, मंदिर के पुजारी राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें