फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर महोत्सव में विदुर ब्रांड को दिलाई जाएगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
-महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक
विज्ञापन

-आठ, नौ, 10 नवंबर को होगा बिजनौर महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में तीन दिवसीय बिजनौर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इोको लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। महोत्सव में जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अपने उत्पाद का स्टॉल लगाएंगी। इस महोत्सव से मेड इन बिजनौर के विदुर ब्रांड को पहचान दिलाने का प्रयास रहेगा।

बिजनौर महोत्सव आठ, नौ और 10 नवंबर को आयोजित होगा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। आठ नवंबर को प्रदर्शनी मैदान में विभागीय स्टार्टअप/कोनर, फोटो एक्जीबिशन कार्यक्रम, टैलेंट शो एवं कवि सम्मेलन, बैराज पर गंगा आरती होगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन खेल, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ग्लोरीज पास्ट ब्राइट फ्यूचर विषय पर गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीसरे दिन पर्यटन स्थलों का भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। वहीं, डीएम ने कार्यक्रम स्थल चिह्नित कर सेल्फी प्वाइंट बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही वहां स्वच्छता, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध कराने के लिए कहा। बिजनौर के प्रवेश द्वारों, अन्य मुख्य द्वारों, शहीद स्थलों एवं चौराहों का सुंदरीकरण करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें