फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पंचायत सहायक का सुविधा शुल्क लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। ग्राम पंचायत चांदपुर उर्फ उदयपुर के पंचायत सहायक का सुविधा शुल्क लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जन्मप्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पंचायत सहायक 1500 रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायत चांदपुर उर्फ उदयपुर में कार्यरत पंचायत सहायक जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर सेवा शुल्क की मांग करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में पंचायत सहायक 1500 रुपये की मांग कर रहा है, जबकि पीड़ित उसे 1300 रुपये देते हुए व्यवस्था करने की बात कह रहा है।
पीड़ित सलीम अहमद ने बताया कि 15 दिन पहले वह अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सहायक के पास गया था, जहां उसने 1500 रुपये की मांग की। उसने 1300 रुपये तुरंत और 100 रुपये बाद में देने की बात कही। इस बारे में ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह का कहना है कि वीडियो उनके पास भी आया है। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर पंचायत सचिव तथा बीडीओ को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ मनवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच कराई जाएगी। पंचायत सहायक के दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें