फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कर्मचारी का रुपये लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कर्मचारी दो अलग-अलग लोगों से रुपये लेते दिखाई दे रहा है। यह कर्मचारी किशोर न्याय बोर्ड में तैनात बताया गया है। वीडियो 19 मई का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी चांदपुर क्षेत्र के गांव बामनसौरा का निवासी है। अधिवक्ता मुकेश यादव ने भी वीडियो को उच्चाधिकारियों को टैग करते हुए सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किया है। नहटौर क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी पंकज कुमार ने भी सात मई को महिला कल्याण विभाग समेत उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायत पत्र में कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि कर्मचारी विभिन्न कामों के नाम पर लोगों से अवैध धन उगाही करता है। आरोप था कि रुपये न देने पर लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें