फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर से सब्जी फेंकने की वीडियो वायरल होने पर दरोगा को फटकार

विज्ञापन
मंडावर में पैर से सब्जी फेंकता दरोगा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर के दरोगा का वीडियो वायरल
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावर पुलिस के एक दरोगा द्वारा सड़क किनारे फड़ लगाकर सब्जी बेच रहे व्यक्ति की सब्जी फेंकने की वीडियो वायरल हुई है। एसपी ने इस मामले में दरोगा को फटकार लगाई है। मामले की जांच सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को दी गई है।
विज्ञापन

27 फरवरी को संत रविदास जयंती पर जुलूस निकाला जा रहा था। एक व्यक्ति ने शंभा बाजार में सब्जी का फड़ लगा रखा था। जब जुलूस शंभा बाजार के पास पहुंचा तो कस्बा इंचार्ज अजागर हुसैन ने सब्जी को लात मारकर फेंक दिया। सब्जी बेचने वाले को लताड़कर वहां से उठा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह का कहना है कि जुलूस के दौरान सड़क किनारे ठेले, फड़ लगाने के लिए मना किया गया था। दरोगा ने जाम की वजह से कार्रवाई की, लेकिन दरोगा ने अशोभनीय कृत्य किया। उसे फटकार लगाई गई है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें